तखतपुर,तखतपुर क्षेत्र के कोड़ापुरी बरदुला के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे कैप्सूल मशीन में 11 केवी सप्लाई तार के संपर्क के आने से आग लग गई. कैप्सूल की आग जब तक बुझती तब तक कैप्सूल जलकर राख हो चुका था. जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
तखतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम मोच्छ से मेड़पार बाजार तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है. इसी निर्माण में कार्य के लगे एक कैप्सूल के कोड़ापुरी बरदुलापारा स्कूल के पास 11 केवी तार के संपर्क में आ जाने के कारण आग लग गई. जिसके बाद कैप्सूल धू-धूकर जलने लगा.
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी. मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कैप्सूल जलकर राख हो चुका था. आग लगभग बुझने की स्थिति में आ चुकी थी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. समय रहते ड्राइवर और क्लीनर सावधानी के साथ कैप्सूल से उतरकर दूर जा चुके थे.


