दलित छात्राओं ने दाल परोसी तो कुक ने खाना फिंकवाया:स्टूडेंट्स बोले- कुक ने कहा, ये नीची जाति की, खाना क्यों खा रहे हो

दलित छात्राओं ने मिड डे मील परोसा तो कुक ने खाना फिंकवा दिया। शर्मसार करने वाला यह मामला उदयपुर के एक सरकारी स्कूल का है। दोनों बच्चियों की शिकायत पर आरोपी कुक 55 वर्षीय लालूराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, गोगुंदा थाना क्षेत्र के भारोड़ी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्रा डिंपल मेघवाल (13) और नीमा मेघवाल (14) ने स्कूल में मिड डे मील के दौरान दाल और रोटी परोसी थी। डिंपल सातवीं और नीमा आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

 

आरोपी है कि कुक लालूराम गुर्जर ने भेदभाव करते हुए छात्रों से कहा, ये नीची जाति की हैं, खाना क्याें खा रहे हो? लालूराम ने बच्चियों से गाली-गलौज भी की। इतना कहते ही कई बच्चों ने खाना फेंक दिया। लालूराम ने गुंथे हुए गीले आटे और बची दाल को भी फेंक दिया। SC-ST एक्स से जुड़े इस मामले की जांच डिप्टी एसपी भूपेंद्र सिंह कर रहे हैं।

.

Recent Stories