‘तोर मया म मोला मता दे’..में किन्नरों का शानदार डांस:सिर पर जलता कलश रखकर नाचने लगे थर्ड जेंडर के आर्टिस्ट्स, लोग हो गए हैरान

रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को अर्धनारीश्वर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थर्ड जेंडर समुदाय के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला और सम्मान समारोह के बाद शाम को कल्चरल प्रोग्राम हुए। इस दौरान डांस शो भी आयोजित किया गया। खैरागढ़ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…पर शानदार कथक नृत्य की प्रस्तुति दी।

थर्ड जेंडर समुदाय के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन। अपनी प्रस्तुति देते कलाकार।
थर्ड जेंडर समुदाय के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन। अपनी प्रस्तुति देते कलाकार।

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की टीम ने सूफी गीत पर नृत्य पेश कर सभी का दिल जीत लिया। दोनों ही कार्यक्रमों में कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। इसी के साथ कलाकारों ने महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल डांस लावणी की प्रस्तुति दी। इसके पहले दोपहर में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें थर्ड जेंडर के वर्तमान परिवेश, उनकी चुनौतियों और निदान विषय पर गेस्ट ने अपने विचार रखे।

मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देते छत्तीसगढ़ के कलाकार।
मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देते छत्तीसगढ़ के कलाकार।

प्रेम की दीवार मजबूत, इसे कोई तोड़ नहीं सकता
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रायपुर के स्वरागिनी ग्रुप ने नृत्य नाटिका के जरिए प्रेम का वर्णन किया। कलाकारों ने बताया कि अगर प्रेम है तो कोई भी जाति-धर्म आड़े नहीं आता। प्रेम की दीवार मजबूत हो तो इसे कोई तोड़ नहीं सकता।

अन्य प्रदेशों से भी आए कलाकार एक मंच पर अपनी प्रस्तुति देते हुए।
अन्य प्रदेशों से भी आए कलाकार एक मंच पर अपनी प्रस्तुति देते हुए।

मंत्री बोलीं – राज्य सरकार उनके साथ है
शाम के डांस शो से पहले वर्कशॉप में अलग-अलग प्रदेशों से आए ट्रांस जेंडर्स, थर्ड जेंडर समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री अनिला ने बताया कि थर्ड जेंडर समाज के लिए राज्य सरकार की कोशिशों का सफल परिणाम है कि इस वर्ग के 22 व्यक्तियों का चयन पुलिस में हुआ है। इन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यशाला में इस समुदाय के बीच चर्चा और मंथन के निष्कर्ष पर राज्य स्तर पर उनके लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

.

Recent Stories