Wednesday, February 18, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कांस्टेबल की मौत:टक्कर के बाद छिटक कर बाहर गिरे; भांजे को कवर्धा छोड़कर लौट रहे थे बेमेतरा

 कवर्धा में शनिवार देर रात सड़क हादसे के एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांस्टेबल कार से छिटक कर बाहर जा गिरे। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होक पलट गई। कांस्टेबल अपने भांजे को कवर्धा छोड़कर बेमेतरा लौट रहे थे। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।

कबीरधाम जिले के ग्राम ओड़ियाकला निवासी राजकुमार भास्कर बेमेतरा के कोतवाली थाने में पदस्थ थे। वह बेमेतरा से अपने भांजे को कवर्धा छोड़ने के लिए आए थे। इसके बाद अकेले ही रात में कार से बेमेतरा लौट रहे थे। अभी वे रात करीब 10 बजे कवर्धा-रायपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम मगरदा के पास पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

.

Recent Stories