Saturday, February 14, 2026

डीजल चोर चढ़े दीपका पुलिस के हत्थे, 70 लीटर डीजल व बोलेरो वाहन जप्त

कोरबा । दीपका पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कारवाई जारी है। एसपी भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कबाड़, मोटर सायकल चोरों के विरूध्द सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह द्वारा डीजल चोरों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। चोरों को पकडऩे पुलिस टीम बनाया गई थी जो घटना दिनांक को पेट्रोलिंग डयूटी कर रही थी । इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी12 बीसी 3648 में दीपका खदान से डीजल चोरी कर गांधीनगर सिकरी मोड की ओर जा रहा है ।सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर उक्त बोलेरो वाहन के चालक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम मनोज कुमार कुर्रे उर्फ मोटू पिता अशोक कुर्रे उम्र 32 साल निवासी लिमभाठा कोलिहादेवरी थाना बलौदा जिला जॉजगीर चॉपा हाल मुकाम सिरकी गांधीनगर थाना दीपका का होना बताया। आरोपी से पूछताछ दौरान दीपका खदान से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 02 नग नीले रंग की जरिकेन में 70लीटर डीजल तथा उक्त बोलेरो वाहन को आरोपी के कब्जे से जप्त कर लिया गया । धारा 41(1-4) 379,34 भादवि की कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

.

Recent Stories