जांजगीर-चांपा जिले के कैथा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत कराया. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम धरम लाल कश्यप है, जो राजमिस्त्री का काम करता था, फिलहाल, पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.


