Tuesday, December 9, 2025

झारखंड में ED का छापा, AK-47 मिली:CM सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी में रखी थीं दो AK-47, 16 ठिकानों पर रेड

झारखंड में खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा गया। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर भी छानबीन जारी है। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड जारी है।

प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में मजबूत पैठ मानी जाती थी। इससे पहले भी ईडी ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवालात के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।

 

 

 

.

Recent Stories