झारखंड में सियासी उठापटक के बीच शनिवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। ये बैठक रांची में सीएम हाउस में थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। कई विधायक बैग लेकर सीएम हाउस पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि विधायकों को यहां से किसी दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए सीएम हाउस एक लग्जरी बस पहुंच चुकी है। संभवत: इन्हें छत्तीसगढ़ में शिफ्ट किया जा सकता है, जहां कांग्रेस की सरकार है।
इधर, CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द करने का नोटिफिकेशन किसी भी समय चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया जा सकता है। राज्यपाल रमेश बैस ने CM हेमंत सोरेन की विधायकी रद्द कर दी है। चुनाव आयोग (EC) की ओर से भेजी गई अनुशंसा पर के बाद उन्होंने ये कार्रवाई की है।
इधर, BJP का दावा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केस दर्ज करने की भी तैयारी है। BJP का कहना है कि अगर उनकी विधायकी जाती है तो उनके ऊपर केस दर्ज करने पर भी फैसला हो सकता है।


