Wednesday, December 10, 2025

ज्यादा स्पोर्टी लुक में आएगी Royal Enfield Meteor 350X? जानें थंडरबर्ड के तर्ज पर कंपनी का प्लान

नई दिल्ली, क्या आपको रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड याद है? बेशक हम सबने इसका नाम सुना है। एक समय था जब थंडरबर्ड रॉयल एनफील्ड का बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल बन गया था। हालांकि, थंडरबर्ड को बाद में Meteor 350 में बदल दिया गया था, जो अभी भी बिक्री पर है। पहले थंडरबर्ड एक अधिक स्पोर्टी दिखने वाले संस्करण में भी उपलब्ध था जिसे एक्स कहा जाता था। इन मोटरसाइकिलों को थंडरबर्ड 350X और 500X नाम दिया गया था।

भले ही एक्स वेरिएंट की सारी डिज़ाइन समान थी, लेकिन वे पूरी तरह से अलग अपील के साथ आए थे। थंडरबर्ड एक्स के दोनों संस्करण अधिक स्ट्रीट-ओरिएंटेड था, जिसके आगे में 19 इंच और पीछे 18 इंच, ट्यूबलेस टायर लगा हुआ था- जो रॉयल एनफील्ड की ओर से पहली बाइक थी।

Royal Enfield अपनी Meteor 350 के साथ भी ऐसी ही रणनीति लागू कर सकती है। अगर ऐसा है, Meteor का क्रूज़र फॉर्म फैक्टर एक स्ट्रीट-स्टाइल मोटरसाइकिल में तब्दील हो जाएगा। इस कदम के साथ, रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 का एक युथफुल वेरिएंट करने की तैयारियों में है।

.

Recent Stories