जुआ खेलते 03 जुआरी गिरफ्तार नगदी 20 हजार रुपए सहित 01 चारपहिया वाहन जप्त
ग्राम बम्हनीकोना चौकी हरदी बाजार के पहाड़ नीचे खेल रहे थे जुआ

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा ,डीजल, कबाड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये है। वही आज दिनांक 16 जनवरी को मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिला की चौकी हरदी बाजार स्थित ग्राम बम्हनीकोना खोरखोरा पहाड़ के जंगल में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं,सूचना पर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर जुआरियों को पकड़ने हेतु भेजा गया। गठित टीम के द्वारा जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया ,पुलिस को आते हुए देख कर जुआ खेल रहे कुछ जुआरी भाग गए । वही 3 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जिनके पास से नकदी 20 हजार रुपए,52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने हेतु घटना स्थल तक आने में उपयोग किए गए एक एक सफेद रँग का अल्टो कार क्र CG 11 AS 0933, हिरासत में लिये जिसे विधिवत जप्त कर धारा – 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है। जुआरियों के नाम इस प्रकार जैसे 1- गोविंद भारद्वाज पिता फिरत राम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा,2- गुलशन बघेल पिता शत्रुघ्न बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा,3- कुलंजन भारद्वाज पिता फिरत राम उम्र 35 वर्ष निवासी निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा, कार्यवाही में थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक लीलाधर राठौर के साथ आरक्षक गंगाराम डांडे ,आशीष साहू, वीरेंद्र पटेल,विपिन विहारी नायक,गौरव चंद्रा, पुष्पेंद्र राठौर और महेंद्र चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


