Sunday, June 22, 2025

जानिए आज का राशिफल

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ खराब रहने वाला है, इसलिए यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके समाधान के लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। योग व ध्यान का सहारा लेकर भी आप उससे बाहर निकल सकते हैं। यदि आपने इसमें लापरवाही की तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज अपने किसी सहयोगी से किसी प्रकार की मदद मांगी है, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके मन में कुछ ऐसे आइडिया आएंगे, जो आपके व्यापार को तरक्की देंगे, लेकिन आपको उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा व यदि आपने उन्हें किसी से साझा किया, तो वह उनका लाभ ले सकते हैं।
taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। यदि आपको आज किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें। अपनी बुद्धि व विवेक से ही लें। यदि आज आपने किसी के बहकावे में आकर किसी निर्णय को लिया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के आने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उससे आपका धन खर्च भी बढ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन आप अपने मन के समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करेंगे।
gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, इसलिए आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन चलाने के कारण किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई भयंकर रूप ले सकता है। आज अक्समात माता के परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी और परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।
cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के सभी कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे व जिनके लिए आप अपने किसी सहयोगी से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज आपको धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि व्यापार में आज जोखिम उठाने की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो बहुत ही सोच समझकर उठाएं, नहीं तो बाद में आपका वह धन डूब सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर पढ़ाई, नहीं की तो उन्हें सफलता हाथ लगेगी। छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप सायंकाल के समय अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कर सकते हैं।
virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, क्योंकि यदि आपने आज अपने परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से संबंधित निर्णय को भावुकता में लिया, तो बाद में वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यकत है, तो आज उन्हे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही बाधा के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी मिल सकते हैं। आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों की ओर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

कोई डेटा उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाना होगा, क्योंकि आज यदि कोई कलह है, तो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान होंगे और आपको मानसिक तनाव भी होगा, लेकिन उसमें आपको किसी भी ऐसे सदस्य से मदद नहीं लेनी है, जोकि आपका शत्रु हो, क्योंकि वह आपको गलत ही सलाह देंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर यदि विचार विमर्श करेंगे, तो यह समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपका विश्वास और मजबूत होगा।
sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज जो लोग अपनी किसी चल या अचल संपत्ति को खरीदने अथवा बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उनको आज इस क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन इसके लिए आपको भागदौड़ बहुत करनी होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व थक भी जाएंगे और थकान के कारण आज आपको सायंकाल के समय कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का सोचा है, तो वह भी आसानी से कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें आज कोई ऑफर आ सकता है, जो उनके करियर के लिए बेहतर रहेगा।
capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज के दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग किसी बड़े पद पर अधिकारी हैं, उनके कार्यभार में आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन मजबूरी में उन्हें वह करने पड़ेंगे, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने मित्रों द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बाकी परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए आज सावधान रहें। जीवनसाथी से भी आज आप यदि किसी प्रकार की समस्या को साझा करेंगे, तो उसका समाधान भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने व्यवसाय में एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा व आप अपने आपको भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत महसूस करेंगे। आज आपका अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप आज दूसरों की मदद के लिए भी तुरंत हाजिर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़े।
pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे, लेकिन आपको अच्छे कार्य करते देख उनके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं व आज अपने साथी के साथ सगाई कर सकते हैं, जिसके कारण उनके कुछ नए संबंध बनेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी नए व्यवसाय पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
.

Recent Stories