जरूरी दवाइयों की लिस्ट में 384 नाम:सस्ती मिलेंगी एंटीबायोटिक्स, वैक्सीन और कैंसर की दवाइयां, सरकारी हॉस्पिटल में तो फ्री मिलेंगी

कोरोना महामारी के बाद बहुत से लोग बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं खरीदकर खाने लगे हैं। इनमें से कई दवाइयां ऐसी हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन (NLEM) की अपडेटेड लिस्ट जारी की है।

इससे पहले साल 2015 में नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन जारी की गई थी।

लिस्ट में 384 दवाओं को शामिल किया गया है। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 4 दवाओं समेत 34 नई मेडिसिन को भी जोड़ा गया है।

इसका मतलब है कि इन दवाओं को सरकार ने बेचने और खरीदने की मंजूरी दी है। साथ ही 26 दवाओं को लिस्ट से बाहर भी किया गया है।

.

Recent Stories