जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों (Security Forces) के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई। दोनों ओर से की जा रही फायरिंग में तीन सुरक्षाबल और एक नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, जवानों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार के हवाले से कहा कि मुठभेड़ का सही स्थान मालवा में है जहां शुरुआती गोलीबारी में 3 सैनिक घायल हो गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक बडगाम पुलिस और सेना मिलाकर आतंकियों की गोलीबारी का सामना कर रही है।


