जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के तीन आतंकी ढेर; तीन दिन में चौथा एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के पाहू इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीसरा आतंकी भी ढेर कर दिया गया है। तीनों लश्कर-ए-तैयबा के दहशतगर्द थे। कश्मीर पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकी निशाने पर थे, जिन्हें मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। कश्मीर में तीन दिन में ये चौथा एनकाउंटर है।

.

Recent Stories