Tuesday, December 9, 2025

जब स्कूटी और बुलेट में सवार होकर निकली महिलाएं:DJ में जमकर किया डांस; विधायक देवेंद्र यादव और उनकी पत्नी की अगुवाई में हुई रैली

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब 13 मार्च की सुबह सैकड़ों महिलाओं ने स्कूटी से रैली निकाली। इस रैली की अगुवाई भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और उनकी पत्नी डॉ. श्रुतिका ताम्रकार यादव ने की। शहर की महिलाओं के सम्मान में निकाली गई स्कूटी रैली सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सामने से शुरू हुई। इसके बाद ग्लोब चौक, सेक्टर 5 चौक होते हुए सेक्टर 5 ऑडिटोरियम तक पहुंची। इस मौके पर महिलाओं ने स्वयं स्कूटी चलाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि ये महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रोग्राम है। महिलाओं ने खुद से इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी और स्कूटी चलाकर इस रैली को सफल बनाया है। मैं तो एक माध्यम के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। मैं सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दूंगा। भिलाई की जो बहनों ने देश विदेश में अपना और भिलाई का नाम रोशन किया है। मैं उसके लिए भी उन्हें शुभकामनाएं दूंगा।

महिला सशक्तीकरण में लगातार सालों से प्रोग्राम आयोजित होते आ रहे हैं। समाज के अंदर अगर हम लिंग समानता की बात करें तो पहले के मुकाबले में आज के दौर में हम लोग काफी आगे निकल चुके हैं। हमारी बहनें चाहे प्रशासनिक हों, सोशल एक्टिविस्ट हों या स्पोर्ट्स से जुड़ी हों सभी जगह बहनें आगे बढ़ रही हैं। मैं कहूंगा कि महिलाओं के लिए महिलाओं से संबंधित प्रोग्राम हर साल अपग्रेड होना चाहिए और उसी को करने का प्रयास किया जा रहा है।

.

Recent Stories