Monday, December 8, 2025

छोटे अंबानी के घर में जलसा:अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल विवाह बंधन में बंधे, कृशा से कॉलेज में हुई थी दोस्ती

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी की है। दोनों की तमाम तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर चल रही हैं।

जय अनमोल और कृशा की यह शादी अनिल अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर हुई। पाली हिल को बॉलीवुड सितारों की वजह से जाना जाता है। यहां सुनील दत्त से लेकर दिलीप कुमार के घर हैं।

अनिल के दो बेटे हैं। जय अनमोल बड़े हैं और जय अंशुल छोटे हैं। जय अनमोल की शादी की जानकारी टीना अंबानी ने 31 दिसंबर 2021 को ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी। कृशा के साथ अनमोल की तस्वीरें भी इसमें थीं। इसमें उन्होंने लिखा था कि आपको प्रकाश, प्यार, आशा और खुशी की शुभकामनाएं।

इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें अनमोल ब्राउन कलर की शेरवानी पहने हैं। अपने परिवार के साथ वे नाच रहे हैं। कुछ बरातियों ने इसमें काले रंग की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर नो शीप इन माय सर्कल लिखा था।

अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

.

Recent Stories