Wednesday, March 4, 2026

छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन व आंदोलन पर रोक लगाने के विरोध में भाजपा का प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन कल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में सोमवार 16 मई को जेल भरो आंदोलन करने जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती हैं, छत्तीसगढ़यों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 16 मई को प्रदेश के सभी जिलों में भूपेश बघेल सरकार के काला कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन करेगा और कांग्रेस सरकार से इस काला कानून (भूपेश एक्ट) को वापस लेने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही चलाने वाली सरकार की जेल भाजपा के आंदोलन के सामने छोटी पड़ेंगी।

.

Recent Stories