छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी बने ओम, हटाई गई डी पुरेंदश्वरी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने 16 राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा इस संबंध में संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओम माथुर प्रभारी एवं विधायक नितिन नबीन को राज्य का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले एक मात्र छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बदलकर बिलासपुर के सांसद अरूण साव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बदलकर नारायण चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई और अब डी.पुरंदेश्वरी को हटाकर ओम माथुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

.

Recent Stories