Monday, February 16, 2026

छत्तीसगढ़ी गानों में थिरकीं CG की मंत्री अनिला भेड़िया:महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने राजनांदगांव पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री, महिलाओं का किया सम्मान

 राजनांदगांव में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शनिवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में CG की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने भी शिरकत की। इस कार्यक्रम में अनिला भेड़िया ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया। कार्यक्रम के बाद CG गीतों पर मंत्री थिरकतीं हुईं नजर आईं।

इनके साथ ही राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और महापौर ने भी जमकर डांस किया। इस कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र में काम करने वाली स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया है। अनिला भेड़िया ने स्वक्षता दीदियों से कहा कि आप की ही वजह से शहर और देश स्वक्ष रहता है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया।

नगर निगम महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि पूरे कोरोना काल में जिले की महिलाओं ने बेहतर से बेहतर कार्य किया है। समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं चाहे वे स्वक्षता दीदी हो या फिर मेडिकल स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। इसलिए विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया और करीब एक हजार महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

.

Recent Stories