बालोद। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. डौंडी नगर सहित आपपास के क्षेत्रों झमाझम बारिश हो रही है. चिलचिलाती गर्मी लोगों को राहत मिली है, तो वहीं किसानों की मुसीबतें बढ़ गई है.इसके अलावा कोंडागांव में लगातार पिछले 2 दिनों से कोंडागांव में मौसम का मिजाज बदला रहा. दोपहर के बाद से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई.
हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बारिश अधिक होने से लोग परेशान भी हुए. हवाएं तेज चलने की वजह से घंटों तक बिजली भी गुल रही.
इसके साथ ही जिले में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. जिले में दोपहर की गर्मी के बाद अचानक से मौसम में बदलाव हो जाता है और शाम से बारिश शुरू हो जाती है.


