छत्तीसगढ़ में कोरोना के 167 नए मरीज मिले, कहां कितने संक्रमित मिले

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. गुरुवार को छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में 167 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. आज 94 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 933 हो गई है.

गुरुवार को प्रदेश में 13,384 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 19 जिलों से 167 संक्रमित पाए गए हैं. सबसे ज्यादा रायपुर में 55, दुर्ग में 33, बेमेतरा एवं बिलासुर से 12-12, बलौदाबाजार, राजनांदगांव व सरगुजा से 8-8 मरीज मिले हैं.

.

Recent Stories