छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर बिलासपुर समेत 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में देर रात हुई बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गया है।भाठागांव से काठाडीह रोड में पानी भर गया है। सड़क से गुजरने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में राहत वाली बारिश की उम्मीद जताई गई है। अब तक सरगुजा में कम वर्षा की वजह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज से मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत दिए हैं।


