चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, इन दो मंत्रियों की छीनीं कुर्सी, उद्योग, सड़क एवं भवन विभाग से छुट्टी, सियासी गलियारे में हड़कंप…

अहमदाबाद: अचानक हुए सियासी घटनाक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी को राजस्व विभाग और पूर्णेश मोदी को सड़क एवं भवन विभाग से हटा दिया है.

गौरतलब है कि कुछ महीने बाद ही राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात को कहा कि फिलहाल दोनों विभागों का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री ही संभालेंगे.

त्रिवेदी के पास अब आपदा प्रबंधन, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों के विभाग हैं, जबकि मोदी परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा मंत्री बने रहेंगे. विधानसभा चुनाव से पहले इन कदमों को कई नजरियों से देखा जा रहा है. राजनीतिक लॉबी में चर्चा में इन दोनों मंत्रियों को भूपेंद्र पटेल की सरकार में वरिष्ठ मंत्री माना जाता था.

बता दें कि गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर सभी विभागों को बर्खास्त कर दिया गया था, उसके बाद भूपेंद्र सरकार में जीतू वघानी, राजेंद्र त्रिवेदी, पूर्णेश मोदी, ऋषिकेश पटेल और राघवजी पटेल ने मिलकर कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी.

हालांकि उनसे इनसे इन विभागों को क्यों छीना गया, इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले उन नेताओं के कई विवादित बयान भी सुर्खियों में हैं. इन संभावनाओं पर फिलहाल राजनीतिक लॉबी में बहस चल रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गुजरात की सियासत में फिर से उबाल आ गई है.

.

Recent Stories