Monday, February 16, 2026

गोवा रिजल्ट:भाजपा ममता की सहयोगी MGP के साथ सरकार बनाएगी; 17 सीटें जीती, 3 पर आगे, लेकिन उसके दोनों डिप्टी CM हारे

देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की सांकेलिम सीट से CM प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा कि BJP 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

पार्टी सीटें जीती आगे कुल
BJP 17 3 20
कांग्रेस 6 5 11
AAP 1 1 2
GFP 1 0 1
RGP 1 0 1
MGP 1 1 2
निर्दलीय 3 0 3
कुल 30 10 40
  • .BJP के दोनों डिप्टी CM हारे। मनोहर अजगांवकर को कांग्रेस के दिगंबर कामत ने करीब 6000 वोटों से और चंद्रकांत केवलेकर को कांग्रेस के एल्टोन डिकोस्टा ने करीब 3000 वोटों से हराया।

    • चुनाव के तीन महीने पहले गोवा पहुंची TMC सभी 26 सीटों पर हारी। उसे सिर्फ 5.21% वोट मिले। उसकी सहयोगी MGP को 7.72% वोट मिले।
    • लेंगुट में कांग्रेस के माइकल लोबो और डबोलिम से BJP के मॉविन एच गोडिन्हो जीते।
    • सांकेलिम से CM प्रमोद सावंत 666 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को हराया।
    • पणजी सीट से BJP के अतानासियो मोनसेराटे 710 वोटों से जीते हैं। उन्होंने पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी।
    • गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई फटोरदा सीट से जीते।
.

Recent Stories