जम्मू-कश्मीर में दी गई अहम जिम्मेदारी को दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद के ठुकराए जाने के सदमे से अभी कांग्रेस उबरी नहीं है कि एक और दिग्गज नेता ने पार्टी को झटका दे दिया है.
आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था. हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए अहम फैसलों में उन्हें तवज्जो नहीं दी गई. हालांकि, वे प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे. आनंद शर्मा अप्रैल 2022 में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे.


