Thursday, February 19, 2026

गुजरात में मिला कोविड का XE वेरिएंट, XM वेरिएंट का भी एक मामला आया सामने : सूत्र

नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) में भी कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वेरिएंट के XE सब-वेरिएंट का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति में इसके संक्रमण की पुष्टि  हुई है.  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टॉप आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वहां  XM वेरिएंट का भी एक मामला सामने आया है. इससे पहले गुरुवार को मुंबई में XM वेरिएंट का एक मामला सामने आया था. ये वेरिएंट Omicron के sub lineage हैं.

देश के अलग-अलग हिस्सों में omicron के sub lineage मिल रहे हैं.  हालांकि, इस वेरिएंट के मिलने से अब तक corona के मामलों में बढ़ोतरी की बात सामने नहीं आई है. मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इन वेरिएंट के असर को लेकर किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने से पहले कुछ और स्टडी की ज़रूरत है. इसका आकलन फिलहाल जीनोमिक एक्सपर्ट और NCDC कर रही है.

इस सप्ताह की शुरुआत में, विदेश यात्रा का इतिहास रखने वाले एक मरीज के XE वेरिएंट वाले से संपर्क होने की सूचना मिली थी, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कहते हुए XE वेरिएंट की रिपोर्ट का खंडन किया था कि “मौजूदा सबूत नए वेरिएंट की उपस्थिति का प्रमाण नहीं देते हैं.”

.

Recent Stories