Monday, July 28, 2025

गुजरात के भावनगर की रोलिंग मिल में विस्फोट, 9 मजदूर घायल

गुजरात के भावनगर जिले में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सीहोर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक घटना शनिवार आधी रात के बाद हुई। हादसा सीहोर कस्बे के पास अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में हुआ, जो गांधीनगर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर मौजूद थे। उनमें से नौ लोग झुलस गए। इन सभी को भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में ले इलाज के लिए रखा गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बरगी नहर परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से नौ मजदूर फंस गए। राहत अभियान के तहत सात मजदूरों को बचा लिया गया है। SDERF की टीम लोकल अधिकारियों के साथ फंसे हुए बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है। घटना शनिवार की है। कटनी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने बताया कि जबलपुर से SDERF की टीम पहुंची। जिला कलेक्टर और एसपी बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।

 

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से बाणसागर तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ। ये मजदूर करीब 9 मीटर नीचे दबे हैं, जहां से उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही है। घायल मजदूरों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कटनी जिला अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

.

Recent Stories