गांजा तस्करी का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर. पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लगातार अपराधों पर लगाम लगा रही है. इसी कड़ी में ठगी और गांजा तस्करी का मामला सामने आया हैं, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है. मामले में पुलिस ने ठगी के दोनों मामलों में राशि रिकवर कर ली है. वहीं गांजा तस्करी के आरोपी को भी धर दबोचा है.

पहला मामला सिविल लाइन थाना में ठगी का है. जिसमें प्रार्थी रवेल सिंह मटरेजा निवासी शंकर नगर रायपुर, जो पेशे से डॉक्टर हैं, इन्होंने एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट सिविल लाइन रायपुर में शिकायत दर्ज कराया कि 24.04.2022 को शाम करीबन 7 बजे उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को आर्मी वाला बताया. अपने कुछ साथियों का इलाज करने की बात कहकर डॉक्टर को पहले से 15 हजार रुपये पेमेंट करने के लिए उनसे क्यूआर कोड मांगा.

इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर को क्यूआर कोड से पेमेंट नहीं होने की बात कही. जिस आरोपी ने अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की बात कही. जिसके बाद आरोपी ने अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर प्रार्थी के पे-टीएम एकाउंट से जुड़वाया. जिसे प्रार्थी ने जोड़ दिया और प्रार्थी ने मोबाइल धारक के बताए अनुसार पूरा प्रोसेस किया. इसके बाद ही प्रार्थी के अकाउंट से 6 बार में 1 लाख रुपये निकल गए. जिसमें से पुलिस ने 80 हजार 100 रुपये रिकवर कर लिए.

.

Recent Stories