Thursday, August 7, 2025

गर्ल्स कॉलेज में होली खेलने पर हंगामा:परिसर में गुलाल उड़ा रही छात्राओं को रोका तो हुई नारेबाजी, प्रिंसिपल बोली- बाहरी युवक-युवतियां भी आ रहे थे

बिलासपुर में गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। उन्होंने प्राचार्य पर कॉलेज में होली नहीं खेलने देने का आरोप लगाया और धरने में बैठकर नारेबाजी भी की। इधर, प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं होली खेल रही थीं। रंग और गुलाल उड़ा रहे थे, जब बाहरी लड़के-लड़कियों को बुलाया गया, तब उन्होंने स्टूडेंट्स को ऐसा करने के लिए मना किया।

होली पर्व नजदीक आते ही होली का माहौल शुरू हो गया है। स्कूल-कॉलेजों में भी स्टूडेंट्स होली के मूड में आ गए हैं। सोमवार को बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं रंग-गुलाल लेकर कॉलेज पहुंची थीं। पढ़ाई छोड़कर स्टूडेंट्स कॉलेज परिसर में रंग गुलाल उड़ा रहीं थीं। देखते ही देखते कुछ ही देर में कॉलेज परिसर रंग और गुलाल से सराबोर हो गया। छात्राओं ने बाहरी लड़कों और लड़कियों को भी गुलाल खेलने के लिए बुला लिया। इसकी जानकारी प्राचार्य ज्योतिरानी सिंह को मिली, तब उन्होंने छात्राओं को कॉलेज कैंपस में रंग-गुलाल उड़ाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर छात्राएं धरने पर बैठ गईं और कॉलेज कैंपस में नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

.

Recent Stories