Monday, December 8, 2025

गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड को पीट-पीटकर मार-डाला:भिलाई में भाइयों ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से पीटा; मां बोली-लड़की बुलाकर ले गई थी

भिलाई में गर्लफ्रेंड से मिलने घर गए बॉयफ्रेंड की हत्या। - Dainik Bhaskarदुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला। गुरुवार (30 अक्टूबर) की सुबह 8 बजे लड़की घर पर अकेली थी। तभी युवक उससे मिलने घर पहुंच गया। ये बात जब भाइयों को पता चली तो उन्होंने युवक को पकड़ा लिया।

युवक को इतना पीटा की उसकी जान चली गई। मर्डर में 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 फरार हैं। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में था।

मृतक की मां का आरोप है कि लड़की ही उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गई थी। जहां उसे मरवाया गया है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

.

Recent Stories