खुदकुशी करने पेड़ पर चढ़ा शख्स, घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, निगम पर संगीन आरोप

कोरबा। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई चौक बालको मुख्य मार्ग पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. रामपुर आईटीआई बस्ती निवासी अशोक कुमार साहू मछली व्यवसायी है, जो रोज सुबह आईटीआई चौक के पास दुकान लगाकर मछली बेचता है. नगर निगम का तोड़ूदस्ता टीम सुबह के वक्त कार्रवाई करने पहुंची. इस दौरान युवक ने विरोध किया.

निगमकर्मियों को कुछ समझ आता इससे पहले ही युवक गले में रस्सी लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया और ड्रामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई. सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. नीचे युवक उतरने घण्टों समझाइश देती रही, लेकिन युवक नहीं मान रहा था.

निगमकर्मी पुलिस और आम राहगीर पड़े से नीचे उतरने युवक को समझाते रही. युवक किसी की बात नहीं मान रहा था. काफी समय बीत जाने के बाद युवक उसकी मां और पुलिस के कहने पर पेड़ से नीचे उतरा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. नीचे उतरते ही मां ने पहले बेटे के गले से फांसी के फंदे को बाहर निकाला, उसके बाद गले लगा कर रोने लगी.

नीचे उतरने के बाद युवक निगम कर्मी और कुछ लोगों पर तमाम आरोप लगाने लगा. युवक का कहना है कि निगम कर्मी बार बार परेशान करते हैं, जिसकी वजह से वह हताश है. कर्ज से डूबा हुआ और पैसे नहीं देने पर उसका बाइक ले गए हैं.

नगर निगम तोड़ूदस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि सड़क किनारे बेजा कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई की जा जा रही है. इस युवक को भी हटाने को कहा गया था, लेकिन उसके बाद भी नहीं हटाया, जिसे हटाने की कार्रवाई की गई है. तमाम आरोप गलत हैं.

रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि निगम द्वारा सड़क किनारे बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. इस दौरान युवक पेड़ पर चढ़ गया. पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतारा गया. वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

.

Recent Stories