क्या जाएगी उद्धव ठाकरे की कुर्सी? सियासी संकट के बीच दोपहर 1 बजे होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

नई दिल्ली, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। असम में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि 40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच उद्धव ठाकरे ने बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में महाविकास अघाड़ी सरकार पर आए सियासी संकट को लेकर चर्चा हो सकती है।

महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह (एकनाथ शिंदे) मेरी बात सुनेंगे। सभी विधायक जल्द ही साथ होंगे। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि NCP-कांग्रेस हमारे साथ हैं।

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच आज सुबह 10 बजे कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी नेताओं के साथ राज्य के सियासी हालात पर चर्चा करेंगे।

शिवसेना के बागी विधायकों में से एक नितिन देशमुख को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार रात ही सूरत के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मंगलवार रात एकनाथ शिंदे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

.

Recent Stories