कोरबा में ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कोरबा। शहर के भीतर से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर Agrasen Chowk के ऊपर एक Mahindra Scorpio में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही Korba Kotwali Police मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी Motilal Patel पुलिस टीम के साथ स्थल पर मौजूद हैं। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

.

Recent Stories