कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के काेंडागांव के नेशनल हाइवे 30 सिघनपुर नयापारा के पास चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहले ट्रक के पिछले चक्के में आग लगी जिसके बाद आग धीरे-धीरे पूरे ट्रक में फैल गई। ट्रक में यूरिया खाद से भरा हुआ है, जो जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। ट्रक के चालक ने चक्के में आग लगते देखकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। चालक और आस-पास के लोगों की सहायता से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना लगभग 1.30 की बताई जा रही है।
कोंडागांव नेशनल हाइवे-30 पर हादसा : खाद से भरी चलती ट्रक में अचानक लगी आग, गाड़ी जलकर खाक#FireinMovingTruck #CGNews #VideoViral https://t.co/1RiZRfygVU pic.twitter.com/42UBwW33jj
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 13, 2022


