कैंसर से पीड़ित था युवक; गाना चालूकर बाथरूम में घुसा, फिर वहीं दे दी जान

कोरबा जिले में एक कैंसर पीड़ित युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक गाना चालूकर बाथरूम में घुसा था। वहीं उसने सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई है। मामला दर्री इलाके का है।

जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़िता था। जिसके चलते उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर इलाज के लिए गए थे। इलाज के बाद दोनों दर्री इलाके में अपनी मौसी के यहां रुकने आए थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह यह घटना घटी है।

.

Recent Stories