Monday, August 11, 2025

केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को अप्रूवल, वोटरों ने चन्नी को चटाई धूल; कैप्टन भी आउट

दिल्ली की सरहद पारकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपना परचम लहरा दिया है। सूबे के वोटर्स ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर मुहर लगाई है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का CM बनना लगभग तय हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा CM चन्नी, कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ताजा रुझान यहां देखें…

कुल सीटें कांग्रेस AAP अकाली+ भाजपा+ अन्य
117 18 89 6 3 1
  • पंजाब में पहली जीत। कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह जीते।
  • पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके सभी मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
  • आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उनके घर सुबह से जलेबियां बननी शुरू हो गईं और घर को सजाया भी गया है।
  • प्रशासन की पूरी तैयारी न होने के कारण नवांशहर जिले के बलाचौर में वोटों की गिनती पूरे 21 मिनट की देरी से 8:21 बजे शुरू हुई।
.

Recent Stories