Sunday, July 27, 2025

*कुख्यात अपराधी धरम सिंह व साथियों सहित गिरफ्तार* *घटना में शामिल मारुति इको CG12 bb 5648 को जप्त किया गया

*कुख्यात अपराधी धरम सिंह व साथियों सहित गिरफ्तार*

  1. *घटना में शामिल मारुति इको
    CG12 bb 5648 को जप्त किया गया

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल की आदेश पर अवैध डीजल कबाड़ कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है कि इसी कड़ी में आज थाना बांकी मोगरा पुलिस ने अवैध कारोबार मे शामिल लोगों के खिलाफ लगाता कार्रवाई करते हुए डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही की जा रही है कि आज 9 जनवरी को अपराध क्रमांक 1/22 धारा 454,380,34 भादवि में फरार कुख्यात अपराधी धरम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी पंखा दफाई, श्याम सुंदर यादव पिता बीर सिंह यादव उम्र 37 वर्ष निवासी बांकी,घासिया सिंह पिता बीर सिंह उम्र 32 वर्ष,संतोष यादव पिता फिरतू लाल यादव, एवं घटना में शामिल वाहन मारुति इको सीजी 12 बीबी 5648 को जप्त कर न्यायालय में आरोपी के पेश किया जाएगा ज्ञातव्य हो की 1 जनवरी 2022 को बंद पड़े कोयला खदान नंबर 5/6 से 4 से 5 टन स्क्रैप चोरी कर टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10AH 8170 में स्क्रैप को लोड कर भाग रहे थे जिसे पकड़ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था और विवेचना के पूर्व में एक आरोपी सोहन लाल मसीह को वाहन और स्क्रैप के साथ पकड़ गिरफ्तार किया गया था चोरी का सरगना धरम सिंह एवं उनके साथी फरार थे जिसमें वाहन मारुति इको क्रमांक CG 12 बीबी 5648 को जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में बांकी मोगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह आरक्षक मदन जयसवाल,राम गोपाल साह,भोला सिंह यादव, जागीर तवर की अहम भूमिका रही।

.

Recent Stories