कार और बाइक की टक्कर, 2 की मौत:कोरबा में तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई, फिर ईंट के ढेर से; 4 घायल

कोरबा जिले में कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए। भैसमा मोड़ चिकनी पाली में हुई इस घटना में इको कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई।

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। कार भैसमा की तरफ से आ रही थी, जबकि बाइक कोरबा से भैसमा की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की तेज रफ्तार तेज थी जिससे हादसा हुआ। घायलों में ईंट के ढेर के पास खड़ा युवक भी घायल हुआ है।

हादसे के बाद कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में निरजन यादव (35) और एक अन्य व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है।

.

Recent Stories