कश्मीर में ड्रैगन की नापाक साजिश! आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार चीनी नागरिक, अनंतनाग में ग्रेनेड से हुआ…

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के गांदरबल से पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस को भारतीय आधारकार्ड (Aadhar Card) भी मिला है. पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पकड़ा गया चीनी नागरिक (Chinese Citizen) कब से भारत में रह रहा है और उसके पास आधार कार्ड कहां से आया. जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान और चीन को काफी मिर्ची लगी हुई है और वह आए दिन जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं. पाकिस्तान और चीन की कोशिश है कि किसी तरह जम्मू की शांति में खलल डाला जाए और दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की कोशिश की जाए.

बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक लेह से श्रीनगर की ओर जा रहा था. पकड़े गए चीनी नागरिक की पहचान 47 साल के चीन के गांसू के निवासी में हुई है. चीनी नागरिक ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई की एक कंपनी में काम करता है. उसके अनुसार, कुछ जरूरी कामों के लिए उसे आधार की जरूरत पड़ी और इसलिए उसने महाराष्ट्र से आधार कार्ड बनवाया. चीनी नागरिक ने बताया कि वह एक फ्लाइट के माध्यम से लेह पहुंचा था और वह अब मुम्बई लौटने की तैयारी में था.

 

पुलिस कर रही गंभीरता से जांच

पुलिस अब इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस उसे अरेस्ट कर घाटी से बाहर ले गई है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि अरेस्ट किया गया चीनी नागरिक कोई जासूस या फिर कोई सामान्य अधिकारी भी हो सकता है. इसके अलावा कुछ संदिग्धों को आतंकवादियों द्वारा मोबाइल या वाईफाई हॉट-स्पॉट के दुरुपयोग के संबंध में विभिन्न थानों में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. श्रीनगर पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि जाने-अनजाने में आतंकवादियों को हॉटस्पॉट न दें, साथ ही हॉटस्पॉट को मजबूत पासवर्ड के साथ पूरी तरह सुरक्षित रखें.

काजीगुंड डाक बंगले के पास ग्रेनेड से हमला

इसी बीच खबर आई है कि अनंतनाग में काजीगुंड डाक बंगले के पास ग्रेनेड से हमला किया गया है. इस हमले में किसी के भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि ग्रेनेड से हमले के बाद आतंकी वहां से भाग निकले. आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

.

Recent Stories