Tuesday, December 9, 2025

कर्नाटक में 10 दिन में तीसरी हत्या:मंगलुरु में युवक को चाकू घोंपा, CM बोले- यूपी मॉडल कहिए या कर्नाटक मॉडल, हम सख्त एक्शन लेंगे

कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल मो. फाजिल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

कर्नाटक में 10 दिन में ये तीसरी हत्या है। 26 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजयुमो नेता की हत्या की गई थी। दक्षिण कन्नड़ में ही 19 जुलाई को मो. मसूद पर 8 लोगों ने हमला किया था। उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि हम इन मामलों में सख्त एक्शन लेंगे। अब आप इसे यूपी मॉडल कहिए या फिर कर्नाटक मॉडल।

फाजिल मर्डर से जुड़े अपडेट्स

  • 12 संदिग्ध हिरासत में, एक आरोपी की CCTV से पहचान हुई।
  • आसपास की दुकानों और सड़क पर लगे CCTV की जांच जारी।
  • जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई, आसपास के इलाकों में भी टीमें भेजीं।
.

Recent Stories