Wednesday, February 18, 2026

कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा शुरू, 2 साल बाद हो रहा ऑफलाइन एग्जाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार से कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। विद्यार्थी 2 साल बाद ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा दे रहे हैं। इसके पूर्व विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन के माध्यम से पदोन्नत किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक संचालित होंगी। आज से कक्षा 9वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। वही 30 मार्च से कक्षा 11वीं की परीक्षा भी शुरू होगी। आप बता दें कि परीक्षा का संचालन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा।

.

Recent Stories