रायपुर। रायपुर की पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। महज 18 और 20 साल के ये लड़के तीन राज्यों की सीमा पार कर गांजे की डील करने पहुंचे। इसमें कामयाब भी रहे मगर माल खपाते इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। आम मुसाफिरों की तरह सूटकेस लेकर घूम रहे इन लड़कों को रायपुर के बस स्टैंड से पकड़ा गया है। टिकरापारा थाने की टीम ने इन लड़कों को पकड़ा है। दोनों रूक्क के नरसिंहपुर और जबलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस को खबर मिली थी कि रावणभांटा के नए बस स्टैंड में दो लड़के पहुंचे हैं जिनके पास गांजा है। मुखबिर के बताए हुलिए के मुताबिक पुलिस की टीम बस स्टैंड में लड़कों की तलाश में जुट गई। एक बस में चढ़ते हुए योगेश उर्फ निलेश और दुर्गेश ठाकुर को पकड़ा गया। पहले तो ये खुद को किसी रिश्तेदार से मिलने की बातकर पुलिस को उलझाते रहे, मगर जैसे ही इनके बैग की तलाशी ली गई इसमें से 8 किलो गांजा बरामद हुआ।


