Wednesday, February 18, 2026

एनटीपीसी कोरबा सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपना दायित्व निभाने के क्रम में एनटीपीसी कोरबा ने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जिला चिकित्सालय कोरबा में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए 2 करोड़ रूपये की राशि कोरबा कलेक्टर महोदया श्रीमति रानु साहू जी को सौंपी।

चेक एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री पी राम प्रसाद ने कलेक्टर महोदया को सौंपा।

कलेक्टर ने एनटीपीसी की इस पहल की प्रशंसा की ।

.

Recent Stories