ईद की नमाज के बाद जोधपुर में फिर हुआ पथराव, इंटरनेट सेवाएं बंद

महाराष्ट्र से उठा लाउडस्पीकर विवाद (Loudspeaker controversy) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के गृह जिले जोधपुर (jodhpur) पहुंच गया है. यह बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वह ईद (Eid) की नमाज के बाद फिर प्रदर्शनकारियों (protesters) ने पुलिस पर पथराव भी किया। वही लोगों तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बता दें कि जोधपुर में ईद से एक रात पहले सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। झंडे को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हाथापाई हुई और फिर पत्थरबजी शुरू हो गयी। इसमें एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार घायल हो गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि यहां इंटरनेट सेवाओं (internet services) को भी बंद करना पड़ा। जोधपुर (jodhpur) में रात करीब एक बजे से सभी इंटरनेट सेवाएं बंद (internet services closed) हैं।

.

Recent Stories