Sunday, February 15, 2026

आज रात पुतिन से बात करेंगे मोदी; यूक्रेन-रूस जंग में अब तक 114 सैनिकों और आम लोगों की मौत

लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच चुके हैं। अब तक 54 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया है। रूस ने तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले किए। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आज देर रात प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बात करेंगे।

इसके पहले, नई दिल्ली में यूक्रेन एम्बेसडर मीडिया के सामने आए थे और PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी कि वे वर्ल्ड लीडर हैं और अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करें। इधर, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। EU प्रेसिडेंट उर्सला वान डेर लिन ने कहा- रूस की इकोनॉमी को तबाह कर दिया जाएगा।

हमला कहां और कैसा

यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खार्किव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेज यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।

इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान किया। कहा- रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेज की तरफ था। बयान के 5 मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू मिशन भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एअरइंडिया की फ्लाइट डेंजर जोन अलर्ट के चलते लौट आई है।

.

Recent Stories