आंध्र प्रदेश: पलनाडु जिले में खड़ी लॉरी में घुसा ट्रक, 6 लोगों की मौत और कई घायल

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पलनाडु जिले (Palnadu district) में बीती रात रोड एक्सीडेंट (Road Accident) में छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सीडेंट (Accident) की जानकारी मिलने के बाद पुलिस (Police) भी मौके पर पहुंच गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरजाला के जीएसपी जयराम ने कहा कि पलनाडु जिले में एक ट्रक और खड़ी लॉरी के बीच हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को नरसरावपेट (Narasaraopet) के गुरजाला सरकारी अस्पताल (Gurzala Government Hospital) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। टाटा एस का वाहन श्रीशैलम से आ रहा था। वाहन में 38 यात्री सवार थे।

.

Recent Stories