अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में टी20 मैच के दौरान स्टेडियम में हुआ आत्मघाती बम विस्फोट

नई दिल्ली, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आलोकोजे काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में हुए बम विस्फोट से हड़कंप मच गया। 29 जुलाई यानी शुक्रवार की शाम को शापेजा क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान स्टेडियम में  बैठे क्रिकेट फैंस के बीच बम फट गया। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट के दौरान काबुल में आत्मघाती धमाका हुआ। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक बंकर में ले जाया गया। जब इस हमले को अंजाम दिया गया उस वक्त संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी स्टेडियम में मौजूद थे।

.

Recent Stories