अपोलो अस्पताल पहुंचे सांसद ज्योत्सना व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत, राहुल से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने जांजगीर के परहीद गांव में बोरवेल में फसे राहुल साहू के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल पहुंचकर राहुल साहू और उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना.विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने बालक राहुल साहू से मिलकर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को लेकर संबंधित डॉक्टरों से चर्चा की. साथ ही सर्वोच्च दर्जे के इलाज किए जाने पर संतोष जताते हुए दिशा निर्देश दिए.

इस दौरान डॉ. महंत ने राहुल साहू की माता से भेंट कर राहुल साहू के हौसले और संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस और बहादुरी की सराहना की. इस दौरान सूरज महंत बिलासपुर जिला अध्यक्ष एवं अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे.

.

Recent Stories