जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिज बेहरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। बिज बेहरा के शितिपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।


