अगर प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं आपके भी बच्चे, तो भूपेश सरकार की इस योजना का आपको भी मिलेगा लाभ

रायपुर. निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों के लिए बड़ी राहत खबर की है. स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक और प्रयास किया है. अगर ये प्रयास सफल साबित होता है तो निजी स्कूल पर नियंत्रण स्थापित होगा. साथ ही खुले तौर पर निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के नाम पर लूट जाते थे, उसमें भी लगाम लगेगी.

बता दें कि, पुस्तक वितरण को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 बिंदुओं पर आदेश जारी किया है. जो निजी स्कूलों के पालकों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि लगभग सभी प्राइवेट स्कूल अपने ढंग से पुस्तक प्रकाशित कर एक-एक पुस्तक एक हजार से पांच हजार तक बेची जाती हैं.अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की मांग पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा सीधे डिपो से वितरित की जाएगी. जो विद्यालय छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तकें निशुल्क प्राप्त करेंगे उन्हें अपने स्कूल के सभी कक्षाओं में केवल छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तक का उपयोग करना होगा वे निजी प्रकाशकों की पुस्तकों का उपयोग नहीं करेंगे.

.

Recent Stories